प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में टोंक जिले को भी करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में ईसरदा बांध का लोकार्पण, बीसलपुर बांध परियोजना इंटेक पं
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले में कृषि ऑडिटोरियम टोंक, बीसलपुर बांध एवं बनेठा स्थित ईसरदा बांध पर किया गया।
जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि यह बांध लाखों लोगों की प्यास बुझाएगा। हमारी सरकार हर घर जल पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। साथ ही हर तबके के लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसे लेकर ग्रामीण एवं शहरी शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकाधिक लोगों को इन शिविरों में शामिल होकर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। 22 माह में हमारी सरकार ने सड़क, पेयजल, चिकित्सा, बिजली, औद्योगिक विकास को लेकर नए आयाम स्थापित किए हैं।

विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास समारोह में मौजूद लोग।
नियुक्ति पत्र दिए
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कृषि ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान समेत अन्य जन प्रतिनिधि ने राजकीय सेवा में 357 नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
नव चयनितों के चेहरे पर राजकीय सेवा में आने की खुशी एवं उत्साह नजर आया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. छोटू लाल बैरवा समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बीसलपुर बांध पर आयोजित कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी देवली रुबी अंसार, बांध परियोजना के अभियंताओं समेत स्थानीय लोग शामिल हुए।
वर्चुअली शिलान्यास हुआ
जयपुर और अजमेर द्वितीय फेज पेयजल आपूर्ति के लिए 1000 एमएलडी इंटेक निर्माण कार्य का भी वर्चुअली शिलान्यास हुआ। इस कार्य को 24 माह में पूर्ण किया जाना है। कार्य पूर्ण होने के बाद दो अलग-अलग पाईप लाईनों द्वारा जयपुर और अजमेर में द्वितीय फेज के लिए जल आपूर्ति की जाएगी।
इस दौरान ईसरदा बांध पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता राजपाल सिंह, एडीएम बीसलपुर भूपेन्द्र यादव, उपखण्ड अधिकारी सुमन गुर्जर, अधीक्षण अभियन्ता जितेन्द्र लुहारिया समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments