![]()
झुंझुनूं में नवरात्र की धूम मंदिरों में घट स्थापना
शारदीय नवरात्र का आगाज़ सोमवार को पूरे जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। सूर्योदय होते ही मंदिरों की घंटियों और शंखनाद से शहर का वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने घर-घर और मंदिरों में विधिपूर्वक माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की औ
मंदिरों में भक्तों की भीड़, गूंजे जयकारे
सुबह से ही रानी सती मंदिर, शीतला माता मंदिर, काली मंदिर और चामुंडा माता मंदिर सहित शहर के प्रमुख शक्ति पीठों में भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर आरती और भजन करती दिखीं। बच्चों और युवाओं ने भी माता के जयकारों में स्वर मिलाए। मंदिरों को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। घंटियों और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भक्तों ने आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
स्काउट गाइड ग्राउंड में हुआ दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ
शहर में सबसे बड़ा आयोजन स्काउट गाइड ग्राउंड में हुआ, जहां भव्य माता का दरबार सजाया गया। सुबह ओम नाथ जी महाराज के सानिध्य में विधिवत कलश स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण और मंगल ध्वनियों के बीच माता रानी का आह्वान हुआ तो पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से भर गया।
ओम नाथ जी महाराज ने नवरात्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माँ दुर्गा के नौ रूप जीवन में साहस, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। पहले दिन शैलपुत्री की पूजा से स्थिरता और दृढ़ता की प्राप्ति होती है।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर जोर
पंडालों और मंदिरों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन और आयोजकों ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। स्काउट गाइड ग्राउंड में श्रद्धालुओं के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग कतारें रखी गईं। पुलिस और स्वयंसेवक लगातार निगरानी में लगे रहे। नगर परिषद की ओर से रोजाना सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments