☜ Click Here to Star Rating
![]()
बारां में साइबर क्राइम के तहत 33 संदिग्ध खाताधारक और 23 सिम विक्रेताओं पर कार्रवाई।
बारां में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार, 1 से 30 सितंबर 2025 तक चलने वाले विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गई।
.
राजस्थान के साइबर क्राइम महानिदेशक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन में 20 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने जिले के विभिन्न थानों में कार्रवाई की।
छबड़ा थाने में 2 मामले दर्ज किए गए। छीपाबड़ौद, सीसवाली और अंता थानों में 1-1 मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने 33 संदिग्ध बैंक खाताधारकों और 23 संदिग्ध सिम विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments