☜ Click Here to Star Rating


बांसवाड़ा जिले के उमराई में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी है।

बांसवाड़ा जिले के उमराई में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां रात 1 बजे से श्रद्धालु पैदल चलकर नंगे पांव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे है। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की 1 किमी लंबी लाइन लग ग

.

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर दर्शन के लिए लगीं भक्तों की कतार।

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर दर्शन के लिए लगीं भक्तों की कतार।

सुबह 4 बजे से शुरू हुए दर्शन मंदिर में दर्शन के लिए सुबह 4 पट खोले गए। सुबह 5 बजे मंगला आरती की गई। आज मंदिर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी हुई है। मंदिर दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं को लेकर ट्रस्ट मंडल ने जिम्मेदारियां सौपी हैं, कई युवा उसमें लगे हुए हैं।

अलसुबह 4 बजे पैदल चलकर दर्शन करने जाते हुए श्रद्धालु।

अलसुबह 4 बजे पैदल चलकर दर्शन करने जाते हुए श्रद्धालु।

रात 1 बजे से भक्तों की लाइन लगी त्रिपुरा सुंदरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष धूलजी पंचाल ने बताया कि दर्शनार्थी रात 1 बजे से मंदिर आना शुरू हो गए थे। पूरी रातभर पैदल चलकर नंगे पांव श्रद्धालु मंदिर पहुंचे है। सुबह तक हजारों की संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए।

तलवाड़ा से 651 मीटर लंबी चुनरी लेकर श्रद्धालु पहुंचे।

तलवाड़ा से 651 मीटर लंबी चुनरी लेकर श्रद्धालु पहुंचे।

तलवाड़ा से 651 मीटर लंबी चुनरी अर्पित तलवाड़ा से अनिल जैन परिवार की ओर से माताजी को चुनरी अर्पित की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह 6 बजे 651 मीटर लंबी चुनरी लेकर तलवाड़ा से माताजी को अर्पित करने के लिए निकले। वहीं सुबह 11 बजे चांदी की पालकी में शोभायात्रा निकलेगी। हवन की पूर्णाहुति शाम 5 बजे होगी। त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में व्यवस्था समिति और चौदह चोखरा पंचाल समाजजनों के सानिध्य में युवा वहां श्रद्धालुओं की व्यवस्था में लगे हुए हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading