दैनिक भास्कर एप के नए सेगमेंट की शुरुआत उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की। इस मौके पर भास्कर (डिजिटल) के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित भी मौजूद रहे।
दैनिक भास्कर एप का आमजन की समस्याओं से जुड़ा नया सेगमेंट आज से लॉन्च हो गया है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इसकी शुरुआत की। सेगमेंट की शुरुआत होते ही लोगों ने समस्या से जुड़ी फोटो और उसकी जानकारी शेयर करना शुरू कर दिया है।
डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को भास्कर एप पर मिल रही सड़कों से जुड़ी समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसे एक सराहनीय प्रयास बताया है।
सबसे पहले देखिए- सेगमेंट लॉन्च से जुड़ी 3 PHOTOS…
1. दीया कुमारी ने भास्कर एप के नए सेगमेंट को लेकर जानकारी ली

भास्कर एप के नए सेगमेंट की शुरुआत करने के बाद उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा- सिविक इश्यूज को उठाने में आम लोगों को मदद मिलेगी।
2. डिप्टी सीएम ने समझा- कैसे एप के जरिए आसानी से समस्या पोस्ट कर सकते हैं

दैनिक भास्कर एप के नए सेगमेंट के बारे में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को भास्कर डिजिटल के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित ने डिटेल में जानकारी दी।
3. इसके बाद उन्होंने इस सेगमेंट को पब्लिक के लिए ओपन किया

भास्कर एप के नए सेगमेंट की लॉन्चिंग पर दीया कुमारी ने कहा- अब जिम्मेदारों की अकाउंटेबिलिटी बढ़ेगी।
लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा
दीया कुमारी ने कहा- इस प्रयास के बाद हम लोग भी ज्यादा जिम्मेदार होंगे, ज्यादा ध्यान दे सकेंगे। उन्होंने कहा….

लोगों की जो वास्तविक समस्या है, वो सामने आएगी और उसका समाधान भी निकलेगा। आम आदमी जो और कहीं नहीं जा सकता था, अब वो सीधे अपनी समस्या एप के जरिए पोस्ट करेगा और उसका समाधान भी निकलेगा। इससे अकाउंटेबिलिटी भी बढ़ेगी। अधिकारी भी ज्यादा एक्टिव होंगे। सरकार भी ज्यादा एक्टिव होगी।


पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बनेगा
एप के इस नए सेगमेंट को लेकर दैनिक भास्कर डिजिटल के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित ने कहा- यह देश में पहला ऐसा प्लेटफॉर्म होगा, जहां पर सिविक इश्यू के लिए व्यक्ति खुद पोस्ट कर सकेगा।
यह पब्लिक को वॉयस देने का सबसे बड़ा माध्यम बनेगा। हम इसकी शुरुआत जयपुर से कर रहे हैं। जयपुर के दोनों निगमों से इसकी शुरुआत की है। धीरे-धीरे यह पूरे राजस्थान में शुरू होगा। इस मॉडल की आगे चलकर पूरे देश में लॉन्चिंग संभव होगी।
किस तरह ही समस्याओं के लिए कर सकते हैं पोस्ट?
स्कूल में टीचर नहीं है, सरकारी हॉस्पिटल से डॉक्टर गायब हैं। चौराहों से ट्रैफिक पुलिस नदारद हैं, घंटों जाम में फंसे हैं। स्ट्रीट लाइट बंद है या सीवरेज के मेन होल खुले पड़े हैं।
गली-मोहल्लों में सफाई नहीं होती, नालियां कचरे से अटी हैं। बिजली नहीं आती या पानी का संकट है। आज से आपकी हर समस्या बड़ा मुद्दा बनेगी।


बस! आपकी शिकायत सीधे भास्कर टीम तक पहुंच जाएगी। डेस्क आपकी पोस्ट की जांच करेगी और कुछ ही मिनटों में आपकी समस्या जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर लाखों लोगों की स्क्रीन पर होगी।
आपकी आवाज ही है बदलाव की ताकत यह पहल सिर्फ शिकायत पोस्ट करने का जरिया नहीं है, बल्कि यह जनता को आवाज देने का अभियान है। अब तक जिन समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता रहा, वे अब सीधा शहर का सबसे बड़ा मुद्दा बनेंगी।



अपनी भेजी हुई शिकायत, समस्या जानने के लिए यहां क्लिक करें
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments