☜ Click Here to Star Rating



कामां और पहाड़ी प्रधान के उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। मंगलवार को कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने एक बार फिर सरकार के एक मंत्री और कांग्रेस की पूर्व मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कामां विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन

.

वहीं सरकार के एक मंत्री पर आरोप लगाया कि “आप सरकार में मंत्री हो, कहते हो कि मैं ही सरकार हूं, तो फिर नगर में कांग्रेस का प्रधान क्यों बैठा है? जब जिले के बाकी सभी क्षेत्रों में कांग्रेस प्रधान हटाकर भाजपा प्रधान बनाए जा चुके हैं, तो नगर में भी बदलाव होना चाहिए। गुर्जर समाज से प्रधान बनना चाहिए।”

विधायक ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व मंत्री के साथ- साथ भाजपा के पूर्व प्रधान और एक वर्तमान मंत्री भी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बने। उन्होंने तंज कसा कि पार्टी ने सोच-समझकर सिंबल दिया, लेकिन कुछ नेताओं ने पूरी तरह से पार्टी विरोध में जाकर काम किया। मैं व्यक्तिगत समाज की राजनीति नहीं करती। इस चुनाव में 36 बिरादरी ने मिलकर हमारा समर्थन किया। मैं हमेशा गुर्जर समाज के साथ रही हूं और रहूंगी।”

विधायक बोलीं- 36 बिरादरियों ने चुनाव में किया सहयोग, मैं हमेशा गुर्जर समाज के साथ

कामां प्रधान चुनाव बागियों का

वहीं पहाड़ी में कांग्रेस के सिंबल से जीते पंस सदस्य को प्रधान बनाने के आरोप पर नौक्षम ने कहा कि पहले उन्हें भाजपा में शामिल कराया और फिर प्रधान बनाया गया। यह चुनाव बागियों का चुनाव था, क्योंकि जो नेता भाजपा से टिकट लेकर जीते थे, बाद में निर्दलीय बनकर पार्टी के खिलाफ खड़े हो गए।

पूर्व मंत्री जाहिदा खान पर आरोप

विधायक ने पूर्व मंत्री जाहिदा खान को घेरते हुए कहा कि उनके बेटे और बेटी पहले प्रधान रहे, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते कार्रवाई करनी पड़ी और उन्हें हटाना पड़ा। इसे साजिश बताना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि जब मंत्री की बेटी के खिलाफ चुनाव हुआ तो कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारने के बजाय उसी प्रत्याशी का समर्थन किया, जिसने उनकी बेटी के सामने चुनाव लड़ा। चौधरी ने कहा कि पहाड़ी में भी कांग्रेस प्रधान नहीं बना सकी।

जाहिदा खान बोलीं… भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या

वहीं पूर्व मंत्री जाहिदा खान ने कहा कि भाजपा ने मेरी पुत्री और पुत्र की सदस्यता रद्द कराकर अपने प्रधान बनवाए हैं। यह साजिश थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading