जोधपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर एवं स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह हिस्ट्रीशीटर करीब 1 साल से फरार चल रहा था।
प्रतापनगर थाना अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अशोक राव को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड एरिया से गिरफ्तार किया गया। अशोक राव के खिलाफ तीन स्थायी वारंट जारी हो रखे हैं और वह 1 साल से फरार चल रहा था अशोक राव प्रताप नगर पुलिस थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लगभग 15 आपराधिक मामले दर्ज है। एसीजेएम र्ट नंबर दो जोधपुर महानगर का स्थायी वारंटी आशीष तिलवानी पुत्र अशोक तिलवानी को मरुधर केसरी नगर शोभावतों की ढाणी से गिरफ्तार किया गया।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
वही ,एक दूसरे मामले में प्रताप नगर सदर पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रताप नगर सदर थाना अधिकारी गोविंद लाल व्यास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमजान उर्फ मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी मजदूर कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है और घटना को लेकर से पूछताछ की जा रही है

पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments