☜ Click Here to Star Rating



सिवाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व जब्त माल व वाहन।

नाकाबंदी को देखकर भाग रहे तीन शराब तस्करों को डीएसटी व सिवाना पुलिस ने 15 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा। इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने पंजाब निर्मित अवैध शराब के 116 कर्टन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम क

.

एसपी ने बताया कि 25 अगस्त को डीएसटी प्रभारी इमरान खां को मिली सूचना पर भारतमाला एकसप्रेस-वे पर मूठली सरहद में नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध स्विफ्ट सहित दो कारों को देखकर रुकने का इशारा किया तो चालक वाहन लेकर वालियाना की तरफ भागने लगे। इस पर डीएसटी व सिवाना पुलिस ने पीछा करने के साथ ही वालियाना सरहद में नाकाबंदी की। इसे देखकर चालक गाड़ियों को वापस घुमाकर मूठली की तरफ भागने लगे।

टीम के पीछा करने पर आरोपी वाहनों को छोड़कर पैदल भागने लगे। इस पर टीम ने करीब 15 किलोमीटर तक पीछा कर खेतों में पैदल भाग रहे आरोपी अशोक कुमार पुत्र जगदीश निवासी जगरूप की ढाणी भालनी, राकेश कुमार पुत्र श्रवण कुमार निवासी भालनी व प्रवीण कुमार पुत्र भगवानराम निवासी डडूशन पीएस सरवना को दस्तयाब किया। तलाशी लेने पर दोनों गाड़ियों में भरे पंजाब निर्मित शराब के 116 कर्टन जब्त किए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading