☜ Click Here to Star Rating



केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग-2025 अगले सप्ताह तक जारी हो सकती है। यह 10वां संस्करण होगा। इस बार उदयपुर आईआईएम को अच्छी रैंक संभव है। माना जा रहा है कि इस बार टॉप-10 में शामिल होगा।

.

निदेशक प्रो. अशोक बनर्जी ने बताया कि आईआईएम उदयपुर की राजस्थान सहित कोलकाता, बेंगलुरू, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में ढाई साल से ब्रांडिंग की जा रही है। बता दें कि 2024 में आईआईएम उदयपुर रैंकिंग के मामले में 6 पायदान नीचे आ गया था। उस समय इस की रैंकिंग 22वीं रही थी। इससे पहले साल-2023 में 16वीं रैंक प्राप्त की थी।

9 साल पहले टॉप-5 में रहे थे, फिर 22 तक लुढ़के

बलीचा स्थित आईआईएम-यू का प्रबंधन विद्यार्थियों-शोधार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा व शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। संस्थान की लगातार ब्रांडिंग से पीयर परसेप्शन सुधरने में मदद मिल सकती है। परसेप्शन में पिछले 9 साल में साल-2016 (5वीं रैंक) को छोड़कर कभी भी टॉप-10 में जगह नहीं बना सका। तब पीयर परसेप्शन में 100 में से 93 अंक थे। बीते 8 साल पीयर परसेप्शन 100 में से 40 अंक तक हासिल नहीं कर पाए हैं।

इस बार देश के 7692 संस्थान शामिल, गत वर्ष 6517 ही थे एनआईआरएफ रैंकिंग-2025 में सबसे ज्यादा आईआईएम, यूनिवर्सिटियों, कॉलेजों, आईआईटी और उच्च शिक्षण संस्थानों ने आवेदन किए हैं। पिछले साल 6517 संस्थानों ने आवेदन किया था। इस बार यह संख्या बढ़कर 7692 हो चुकी है। इनमें प्रदेश के 250 शामिल हैं। इन संस्थानों ने अलग-अलग कैटेगरी में आवेदन किए हैं। रैंकिंग केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी होगी। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान व अन्य पहलुओं का आकलन करना है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading