![]()
दौसा कलेक्ट्रेट के सामने विरोध जताते नाथ समाज के युवक।
नाथ समाज द्वारा गोरखधंधा शब्द पर बैन लगाने की मांग को लेकर रविवार को दौसा कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। लोगों का कहना था कि राज्य सरकार के कई नेताओं द्वारा बार-बार गोरखधंधा शब्द का प्रयोग किए जाने से नाथ समाज की भावनाएं आहत हुई ह
ऐसे में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर गोरखधंधा शब्द पर बैन लगाने की मांग की। ज्ञापन में नाथ सम्प्रदाय व सनातन धर्म के गुरु गोरखनाथ के नाम को गलत कार्यों से जोड़ने के विरोध व गोरखधंधा शब्द पर बैन की मांग की है।
गुरू गोरखनाथ के नाम का गलत तरीके से प्रयोग करना उचित नहीं है। इससे समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। इस शब्द पर पूरी बैन लगाया जाए और इसका प्रयोग करने वाले पर कानूनी कार्रवाई हो।
उन्होंने कहा कि शब्द के प्रयोग की पुनरावृत्ति होती है तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अनिल योगी, उदय सिंह योगी, मुरारी योगी, जयराम योगी, विष्णु योगी, तेजराम योगी समेत कई लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments