![]()
जयपुर में रविवार को स्किल शिक्षा संस्था की ओर से “गणित गुरु रत्न सम्मान – 2025” का आयोजन किया गया।
जयपुर में रविवार को स्किल शिक्षा संस्था की ओर से “गणित गुरु रत्न सम्मान – 2025” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आर.आई.सी. जयपुर में हआ। इस समारोह में देशभर के अबेकस और वैदिक गणित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। ये शिक्षक गणित की शिक्षा को रोचक, सुलभ और नवाचारी तरीकों से हजारों बच्चों तक पहुंचाते हैं। कार्यक्रम की थीम “संख्याओं के जादूगरों का सम्मान” रखी गई है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में देश के प्रतिष्ठित गणिताचार्य इंजिनीयर बी.एन. राव (मैथ गुरु ऑफ इंडिया) और प्रसिद्ध एन.एल.पी. एक्सपर्ट और हैप्पीनेस कोच कपिल शर्मा उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा शिवानी सिंह, अनु गुप्ता, आंचल पुरी, अनिल अरोड़ा, सह संपादक डायरेक्टर चेतन एडवर्टाइजिंग (दिल्ली) और किशोर भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस आयोजन के सूत्रधार राकेश गुर्जर और नितिन वर्मा रहे, जो स्किल शिक्षा के संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। इन दोनों युवा शिक्षा उद्यमियों ने शिक्षा को नई दिशा देने का बीड़ा उठाया है। उनके संकल्प और दूरदर्शिता ने इस आयोजन को एक नई क्रांति का स्वरूप दिया है।
कार्यक्रम में गणित गुरु रत्न सम्मान परिवार से मनीषा कंवर, शक्ति सिंह राजावत, हनुमान सिंह राजावत और गोवर्धन सिंह राजावत भी उपस्थित रहें। समारोह में देशभर के शिक्षाविद, गणित प्रशिक्षक, शिक्षा संस्थान और अभिभावक भी शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश यह रहा – “जो अंक नहीं, आत्मबल सिखाते हैं – वही सच्चे गणित गुरु रत्न कहलाते हैं।”
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments