![]()
पाली के लाखोटिया के रंगमंच पर मंच सजाने सहित अन्य तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया जा रहा था।
पाली में श्रावण के अंतिम सोमवार की शाम को शहर के लखोटिया उद्यान के रंगमंच पर लखोटिया महादेव मेला मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में एक शाम लखोटिया महादेव के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। इस बार भजन संध्या के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में देश भर से आने व
निर्णायक मंडल के सदस्य पहले तीन स्थानों पर आने वाले भजन कलाकारों का चयन करेगी। सेवा समिति से जुड़े बाबूलाल बोराणा ने बताया कि भजन संध्या के दौरान सीनियर भजन कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से शहरवासियों का मन मोहेंगे। सेवा समिति से जुड़े राकेश भाटी ने बताया कि समिति से जुड़े सभी पदाधिकारी भजन संध्या की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे है। सोमवार शाम साढ़े सात बजे दीप प्रज्जवलित करने के बाद भजन संध्या शुरुआत होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments