☜ Click Here to Star Rating



69वीं राज्य स्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हो गया। समापन समारोह में सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और शिक्षा के साथ खेलों के महत्व पर जोर दिया। अपने संबोधन में विधायक भायल ने कहा क

.

उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि “जिस देश में खेल के मैदान अधिक होंगे, उस देश में अस्पतालों की कम आवश्यकता होगी।” उन्होंने खेलों को जीवन में प्रगति का आधार बताया। भायल ने इतनी विशाल जनसंख्या के बावजूद ओलिंपिक पदक तालिका में भारत के छोटे देशों से पीछे रहने पर चिंता व्यक्त की।

हालांकि, उन्होंने संतोष जताया कि वर्तमान भारत सरकार खेलों को महत्व दे रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं देश का नाम रोशन करने वाले हर खिलाड़ी से बात कर उनका उत्साहवर्धन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान और भारत सरकार दोनों ही खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

श्री भायल ने प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिका दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने टीम प्रभारियों, दल नायकों और निर्णायक गणों को भी सम्मानित किया।

समारोह में पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया और सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल, आयोजक विद्यालय और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के सुपुत्र और ओलिंपिक खिलाड़ी, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्री आशिक कुमार ने भी अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री भुवनेश्वर सिंह चौहान, भवानी सिंह जी टापरा, विकास अधिकारी दिनेश सिंह, तहसीलदार रायचंद, जगदीश सिंह पुरोहित, नग सिंह, सोहन सिंह, वीर सिंह, रूप सिंह, भवानी सिंह, कान सिंह, भवानी सिंह फूदा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading