जेल से बाहर निकलने के बाद नरेश मीणा के स्वागत के लिए समर्थक झालावाड़ जेल के बाहर बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।
देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में गत साल निर्दलीय प्रत्याशी रहे किसान नेता नरेश मीणा जेल से शनिवार को 42 दिन बाद रिहा हुए। वे झालावाड़ जेल में बंद थे। उन्हें पुलिस ने झालावाड़ में हुए स्कूल हादसे के विरोध में मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद
नरेश मीणा को दो दिन पहले हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। उसके बाद शनिवार को जमानत की आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद झालावाड़ जेल प्रशासन ने नरेश मीणा को शाम 5.50 बजे रिहा कर दिया।
इसके बाद जेल के बाहर खड़े समर्थकों ने जमकर नरेश मीणा के पक्ष में नारेबाजी की। मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। बाद में समर्थकों के साथ बारां के लिए रवाना हो गए। रास्ते में जगह-जगह उसका स्वागत किया गया।
इस दौरान नरेश मीणा ने मीडिया से कहा- मैं बच्चों को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठा था। मुझे कई धाराओं में फंसा कर सवा महीने जेल में रखा, मुझे जिस नेता ने जेल में भेजा है और जिस दिन उसका पता लग गया तो उससे समय आने पर गिन-गिन हिसाब लूंगा । वो दिन जरूर आएगा, जिस दिन हिसाब बराबर करूंगा।

जेल से रिहा होकर बारां की ओर आते समय नरेश मीणा का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी की गई।
जन क्रांति यात्रा छोड़कर गए थे मीणा
देवली उनियारा विधानसभा उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा ने गत साल 13 नवंबर को मतदान के दिन समरावता में फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए मालपुरा SDM अमित कुमार चौधरी के थप्पड़ मार दिया था। रात के समय गांव में नरेश मीणा को पकड़ लिया तो ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने हो गए थे। रात को हिंसा, उपद्रव, आगजनी हुई थी। उसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
नरेश मीणा को भी 14 नवंबर 2024 को समरावता गांव से गिरफ्तार किया था। उसके बाद करीब आठ माह में जेल से हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर टोंक जेल से रिहा हुए थे।
बाद में हाड़ौती में जन क्रांति यात्रा निकाल रहे थे। इस बीच झालावाड़ जिले में 25 जुलाई को पिपलोदी सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद नरेश मीणा SRG हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उस दौरान पुलिस ने नरेश मीणा और दो उसके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments