पाली के चादर वाले बालाजी मंदिर के पास लाखोटिया के तीसरे हिस्से में क्रेन की सहायता से गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन करते हुए।
प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश के दस दिवसीय गणेशोत्सव का आज शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर समापन हुआ। शहर में गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए लखोटिया तालाब के तीसरे हिस्से (चादर वाले बालाजी मंदिर) लेकर पहुंचे। जहां नम आं

गणपति बप्पा की प्रतिमा विसर्जन के लिए लेकर पहुंचे श्रद्धालु।
यहां क्रेन की जरिए बड़ी प्रतिमाओं को सीधे तालाब में विसर्जन किया गया। बरसात के बावजूद दिन श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचते रहे। सुरक्षा को लेकर यहां पुलिस जाप्ता भी तैनात नजर आया। शहर के हाईवे पर किसान केसरी पेट्रोल पम्प के निकट भरे तालाब के पानी सहित कई जगह श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे। शहर चादर वाले बालाजी क्षेत्र में कई युवा संगठनों की टीम यहां आने वाले लोगों में शीतल पेयजल, कोल्ड ड्रिंक, प्रसाद आदि का वितरण करते नजर आए। स्थिति यह थी कि यहां मेले जैसा माहौल नजर आया।
पाली मेला संस्कृति विकास समिति की ओर से घरों और मोहल्लों में स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं को यहां विसर्जन के लिए लाया गया। समिति की ओर से सभी संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

बरसात के बावजूद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments