![]()
एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने कार्रवाई करते हुए महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पिलोडी (दौसा) के उपप्राचार्य कार्तिकेय शर्मा को गिरफ्तार किया है।
एटीएस-एसओजी एडीजी वीके सिंह ने बताया कि कार्तिकेय शर्मा ने परीक्षा से पहले 8 लाख रुपए में लीक पेपर सरगना विनोद जाट से हासिल कर उसे अपने परिचित रिंकू यादव को पढ़ाया था। पेपर रिंकू को व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया। जिससे उसने 286.66 अंक प्राप्त कर लिखित परीक्षा पास की। हालांकि उसका अंतिम चयन नहीं हो सका। जांच में सामने आया कि कार्तिकेय पेपर लीक गिरोह का सक्रिय सहयोगी था। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
एसओजी के पास निरंतर कई शिकायत आ रही हैं। कुछ शिकायत पिंन पॉइंट हैं इस लिए टीम तत्काल रेस्पॉड कर के कार्रवाई कर रही हैं। एसओजी के पास मौजूदा समय में एक बड़ा नम्बर फर्जी तरीके से एसआई बनने वालों का भी हैं। साक्ष्यों पर टीम काम कर के एक्शन ले रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments