![]()
घायल हारून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलवर के सदर थाना क्षेत्र गांव केसरपुर में बुधवार शाम एक चाट विक्रेता का सिलेंडर लीक हो गया जिसके सिलेंडर में से आग निकलने लगी जिससे युवक गंभीर झुलस गया। युवक केसरपुर गांव में चाट का ठेला लगाता है।जो बुधवार शाम को चाट का सामान तय्यार कर ठेली लगाने लगा
केसरपुर निवासी हारुन पुत्र ईसब ने बताया की वो रोज की तरह कल शाम को भी गांव ठेला लगा कर सामान तय्यार कर रहा था तभी अचानक ये हादसा हुआ जिस समय कुछ भी पता नही लगा की कहां से जल गया हू आस पास लोगों ने आग बुझाई , और परिजनों को सुचना दी युवक के हाथ पैर चेहरा व सिर हॉट झुलस गए जिसको अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन और आसपास के लोगों ने आग बुझाकर उसे तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां बर्न वार्ड में उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments