झालावाड़ स्कूल हादसे के पीड़ित परिवारों को न्याय की मांग को लेकर नरेश मीणा सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा के आवास का घेराव करेंगे। नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ बकरियां लेकर सीएम आवास पहुंचेंगे।
बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा उनके समर्थन में शहीद स्मारक पर पहुंच चुके हैं।
वहीं घेराव की चेतावनी को देखते हुए पुलिस शहीद स्मारक पहुंची और नरेश मीणा के समर्थकों को हिरासत में लिया जा रहा है। छात्र नेता मनोज मीणा को महेश नगर इलाके से हिरासत में लिया है।
दरअसल, नरेश मीणा पिछले 4 दिन से जयपुर के शहीद स्मारक पर अनशन पर बैठे हैं। रैली में आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल भी हिस्सा लेंगे। वहीं सचिन पायलट के आने की भी संभावना है।
देखिए, शहीद स्मारक पर धरने की PHOTOS…

सीएम आवास के घेराव की चेतावनी को देखते हुए पुलिस शहीद स्मारक पहुंची और नरेश मीणा के समर्थकों को हिरासत में लिया।

रैली में शामिल नरेश मीणा समर्थकों को लेकर जाती पुलिस।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झालावाड़ के पिपलोदी में हुए स्कूल हादसे में मृतक स्टूडेंट के परिजनों को 13 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 11 विद्यार्थियों और उनके परिजनों को 1 लाख 36 हजार रुपए और साधारण रूप से घायल 10 स्टूडेंट्स के लिए 75 हजार 400 रुपए की आर्थिक मदद स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही मृतक विद्यार्थी के परिवार के एक सदस्य को राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसाइटी (RMRS) के माध्यम से संविदा पर मेडिकल डिपार्टमेंट में नौकरी देने का वादा किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments