☜ Click Here to Star Rating



भील समाज ने रविवार रात मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में करीब 35-40 लोगों ने हिस्सा लिया।

झालावाड़ के पिपलोदी स्कूल हादसे में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। भील समाज ने रविवार रात मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में करीब 35-40 लोगों ने हिस्सा लिया।

.

भारतीय ट्राइबल पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार कटारा के नेतृत्व में जुलूस शाम 7:45 बजे निर्भय सिंह सर्किल से शुरू हुआ। यह बस स्टैंड, सीमेंट रोड, गढ़ दरवाजा, मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा और मामा-भांजा चौराहा होते हुए रात 8:35 बजे मिनी सचिवालय पहुंचा।

प्रदर्शनकारियों ने मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, धरना जारी रहेगा। जुलूस में युवाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को राहत के रूप में पांच-पांच बकरियां दी थीं। प्रशासन का मानना था कि इससे परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी, लेकिन यह कदम विवाद का विषय बन गया है। जयपुर में भी पीड़ित परिवार नरेश मीणा के नेतृत्व में धरने पर बैठे हैं। पिपलोदी हादसे के बाद झालावाड़ राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता यहां का दौरा कर चुके हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading