![]()
समरावता विवाद के बाद चर्चा में आए नरेश मीणा एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गए हैं। शुक्रवार को नरेश ने पिपलोदी स्कूल भवन ढहने की घटना में मारे गए सात बच्चों को न्याय दिलाने के लिए आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की। मीणा ने कहा कि जब तक पिपलोदी झालावाड़ के
मीणा ने कहा कि जब तक यह धरना चलेगा, मैं मौन धारण रखूंगा। रोज दोपहर 3 बजे केवल पांच मिनट के लिए अपने साथियों से रणनीति पर चर्चा करूंगा। मीणा ने सरकार पर आरोप लगाया कि स्कूल निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण यह त्रासदी हुई है। लेकिन दोषियों को अभी तक सजा नहीं मिली है। ऐसे में जब तक पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा, दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई और स्कूलों की सुरक्षा जांच सुनिश्चित नहीं की जाएगी। तब तक मेरा आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान नरेश मीणा ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को भी फोन लगाकर पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की लड़ाई में शामिल होने की मांग की। इसके साथ ही मीणा ने पीड़ित परिवार को पांच बकरियां सौंपकर आर्थिक संबल देने का भी वादा किया।
बता दें कि जुलाई में झालावाड़ के पिपलोदी सरकारी स्कूल की पुरानी इमारत बारिश के दौरान ढह गई थी। जिसमें सात मासूम बच्चे अपनी जान गंवा बैठे थे। इस घटना के खिलाफ नरेश ने सरकारी लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसपर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मीणा को कोर्ट से राहत मिल गई और रिया होने के बाद अब एक बार फिर से मीणा झालावाड़ पीड़ितों को न्याय दिलाने की लड़ाई में शामिल हो गए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments