☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी आर मूलचंदानी आज एक दिवसीय दौरे पर टोंक दौरे पर रहे।

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी आर मूलचंदानी आज एक दिवसीय टोंक दौरे पर रहे। उन्होंने टोंक में सबसे पहले जिला कारागृह का बारीकी से निरीक्षण किया। जेल में बंदियों से भी बातचीत कर जेल में मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया और व्यवस्

.

जेल अधीक्षक जयसिंह से बंदियों की संख्या, परिजनों से मुलाकात करने का दिन व समय, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं संधारित रिकार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जस्टिस मूलचंदानी ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जसवंत चौधरी को कारागृह में प्रतिदिन की ओपीडी, दवाईयों एवं आवश्यक मेडिकल संसाधनों की उपलब्धता समेत बंदियों के स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

जस्टिस मूलचंदानी ने बंदियों को उनकी आगामी पेशी की जानकारी देने, विधिक सहायता उपलब्ध कराने, परिजनों से मिलवाने एवं दूरभाष पर बात कराने के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए बंदियों से मिलने के लिए आने वाले परिजनों को लम्बा इंतजार नही कराएं। उन्होंने बंदियों को दिये जाने वाले नाश्ते व भोजन की गुणवत्ता पर जोर दिया। साथ ही शौचालय की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश टोंक दिनेश कुमार जलुथरिया, उपखण्ड अधिकारी निवाई रामकरण सिंह समेत जिला कारागृह स्टाफ मौजूद रहा।

इसके बाद जस्टिस मूलचंदानी ने सर्किट हाउस में जिला अधिकारियों के साथ मानव अधिकार संबंधी लम्बित प्रकरणों पर चर्चा की। उन्होंने जिला अधिकारियों के साथ मानव अधिकार से जुड़े लंबित मामलों को लेकर जनसुनवाई करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट कल्पना अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना, एडीएम रामरतन सौंकरिया, सीएमएचओ शैलेन्द्र सिंह चौधरी आदि मौजूद रहें। साथ ही उन्होंने बरोनी पुलिस थाने का भी निरीक्षण किया।

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी आर मूलचंदानी के साथ अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश टोंक दिनेश कुमार जलुथरिया।

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी आर मूलचंदानी के साथ अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश टोंक दिनेश कुमार जलुथरिया।

बंदियों की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी आर मूलचंदानी ने जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं पर संतुष्टि भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कुछ बंदियों को पेशी से जुड़ी तारीख संबंधी मामले को लेकर जेल प्रबंधन को निर्देशित किया गया हैं। उन्होंने बंदियों के लिए मिलने वाले खाने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने रसोई में जाकर रोटियां चेक की है। व्यवस्था ठीक मिली। अधिकांश बंदियों से बातचीत की है। उन्हें अच्छी सुविधा दी जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading