☜ Click Here to Star Rating


सीकर के रानोली थाना इलाके में सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे पर चलती इनोवा गाड़ी में आग लग गई। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को साइड में किया और खुद गाड़ी से दूर चला गया। देखते ही देखते आग फैलती गई और पूरी गाड़ी जल गई।

.

रानोली थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया के अनुसार घटना रानोली थाना इलाके में सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित पलसाना बाईपास की है। श्रीमाधोपुर के सिहोडी त्रिलोकपुरा का निवासी मुकेश कुमार पुत्र सुखाराम गाड़ी को लेकर सीकर से जयपुर जा रहा था।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग।

इसी दौरान उसे गाड़ी में पीछे की तरफ से टूटने-फूटने जैसी आवाज सुनाई दी। ऐसे में उन्होंने जब पीछे देखा तो गाड़ी में आग लगना शुरू हो चुकी थी। मुकेश ने गाड़ी को तुरंत सड़क किनारे खड़ा किया और खुद गाड़ी से दूर चले गए। इसके बाद मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंची।

दमकल ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि गाड़ी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading