![]()
भानगढ़ स्थित सरसा माता मंदिर में भागवत कथा में मौजूद भक्त।
श्री सरसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में भानगढ़ स्थित सरसा माता मंदिर में नंद के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की, जयकारों की गूंज है। श्रद्धालु नंदोत्सव में झूम रहे हैं। यहां राम चरित्र के प्रसंगों का सुदंर वर्णन किया है। असल में यहां चल रहे 76वे
विख्यात भागवताचार्य परम पूज्य जुगल किशोर महाराज (वृन्दावन वाले) ने वासुदेव ने बालकृष्ण को यमुना पार कराने का प्रसंग सुनाया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्री कृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई और ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नंदोत्सव में झूमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। इससे पूर्व कथा में श्री वामन अवतार एवं श्री राम चरित्र के प्रसंगों का भी सुंदर वर्णन किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष, श्री पुरुषोत्तम गुप्ता (बूसर) ने बताया कि यह सात दिवसीय कथा 31 अगस्त से प्रारंभ हुई है और 6 सितम्बर तक चलेगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक है। उन्होंने यह भी बताया कि यह आयोजन खण्डेलवाल वैश्य समाज के चार गोत्रों (बूसर, बड़ाया, माली तथा बावरिया) की कुलदेवी सरसा माता के पाटोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहा है, जिसका उद्देश्य सभी भक्तों को धर्म और अध्यात्म से जोड़ना है।
इस आयोजन के मुख्य यजमान ओमप्रकाश गुप्ता एवं अनिता गुप्ता (बाँसखोह वाले, वैशाली नगर, जयपुर) हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments