प्रतापगढ़ नगर परिषद के सभाभवन में राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन की शाखा का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सुबह 11ः30 बजे शुरू हुई। फेडरेशन के प्रांतीय संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी चुनाव के निर्वाचन अधिकारी थे।
सर्वसम्मति से दिनेश पाटीदार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दिलीप कुमार मांडावत को संरक्षक और जितेन्द्र कलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। सन्नी टोपे उपाध्यक्ष और मुकन्दकृष्ण रावल सचिव नियुक्त हुए। दुलीचंद सोलंकी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली।

अनुसूईया पोरवाल महामंत्री और पवनकुमार सविता संगठन महामंत्री व मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए। सुनील खारोल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। दिनेश कुमार मीणा और विशाल चनाल सलाहकार नियुक्त किए गए।
नई कार्यकारिणी में केवल सरसिया, संग्राम मीणा, कांतिलाल बलात, शांतिलाल चरपोटा, कंवरलाल मीणा, जितेन्द्र पोसवाल, अंकित चनाल, फतेहसिंह राजपूत और रतनलाल सालवी सदस्य बने।
चुनाव के बाद प्रांतीय संरक्षक रिछपाल सिंह चौधरी, प्रहलाद गुर्जर और रोहित धाकड़ ने नवनियुक्त अध्यक्ष और सभी सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों को कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments