पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मृतक के परिजनों से घटना की झांकती लेते हुए डॉक्टर।
पाली में गुरुवार दोपहर को घर के निकट खेलते हुए एक 15 साल के लड़के की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई। पो

मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस।
जानकारी के अनुसार पाली शहर के निकट दूदीया गांव में गुरुवार दोपहर को 15 साल का भरत पुत्र रमेश भाट खेल रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ी हो वह घर आ गया। जहां उसकी मां ने उसे खाना खाने को बोला तो मना कर दिया। ओर अचानक बैठे– बैठे नीचे गिर गया। इलाज के लिए उसे परिजन तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध हालत में मौत होने के कारण डॉक्टर के कहने पर पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई। ताकि पोस्टमॉर्टम होने के बाद मृतक की मौत का पुख्ता कारण सामने आ सके। वहीं बेटे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments