बीकानेर| उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार के पावन सान्निध्य में मुनि नमि कुमार के तप वर्धापन का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर मुनि कमल कुमार ने कहा कि मुनि नमि कुमार ने मात्र नववर्षीय दीक्षा पर्याय में तपस्या और लंबे लंबे विहारों का नया इतिहास बना
एक वर्ष में एक मासखमण करने वाले कुछ लोग मिल सकते हैं परंतु एक वर्ष में कई मासखमण करने वाले विरले ही होते हैं। मुनि नमि कुमार ने मात्र आठ महिने और कुछ दिनों में 17, 22, 23, 24, 39, 40 की तपस्या करके सबको आश्चर्य चकित कर दिया। इस बार भी इनकी 41 की भावना थी। परंतु मैंने कहा पहले लड़ी पूरी हो जाये तो ठीक रहे वैसे 51 और 62 की तपस्याएं भी कर चुके हैं। 27, 28, 31 भी कई कर चुके हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments