![]()
राजस्थान भारत की क्लीन-टेक क्रांति में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। राजस्थान मूल के क्लीनटेक स्टार्टअप ‘रीग्रिप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ की ओर से देश के सबसे बड़े सतत वेस्ट-टू-एनर्जी टायर रीसाइक्लिंग प्लांट की डिजिटल आधारशिला रखी गई।
कार्यक्रम “आधारशिला’ जयपुर स्थित होटल में रखा गया। इसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा; रीग्रिप में निवेशक, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया। डॉ. बैरवा ने कहा कि “राजस्थान हमेशा से ही नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाली भूमि रही है। प्रदेश सरकार की दूरदर्शी नीतियां और संसाधनों से भरपूर स्टार्टअप इकोसिस्टम उद्यमियों को सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। रीग्रिप द्वारा स्थापित देश का सबसे बड़ा टायर रीसाइक्लिंग प्लांट पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक नई पहल है।
टायर-न्यूट्रल भविष्य की नींव… सुनील शेट्टी ने कहा, टायर वेस्ट सस्टेनेबिलिटी की दिशा में भारत की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। रीग्रिप पैमाने, तकनीक और प्रभाव के साथ इसका समाधान पेश कर रहा है। रीग्रिप के संस्थापक और सीईओ, तुषार सुहालका ने बताया कि आधारशिला’ सिर्फ एक कार्यक्रम से कहीं बढ़कर है – यह भारत के टायर-न्यूट्रल भविष्य की नींव है। हमें गर्व है कि राजस्थान इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
रीग्रिप का विजन 2035… भारत को टायर- न्यूट्रल और सस्टेनेबल टायर रीसाइक्लिंग में वर्ल्ड लीडर बनाना है। रीग्रिप कलेक्शन इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल तकनीक और रीसाइक्लिंग प्लांट्स को एक साथ जोड़कर एक पैन-इंडिया क्लीनटेक नेटवर्क तैयार कर रहा है, जो बड़े पैमाने पर टायर वेस्ट संकट का समाधान, ग्रीन एनर्जी और मटेरियल का निर्माण, टायर निर्माताओं के लिए EPR अनुपालन को समर्थन देता है और भारत को सर्कुलर इकोनॉमी सॉल्यूशंस में वैश्विक अग्रणी के रूप में स्थापित करे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments