☜ Click Here to Star Rating



बूंदी जिले में रविवार देर शाम शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही।

बूंदी जिले में रात भर हल्की से मध्यम बारिश हुई। रविवार देर शाम शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। नैनवां में सर्वाधिक 62 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से रबी की फसल की बुवाई कर रहे किसानों को राहत मिली है। वहीं, कटी हुई सोयाबीन की फसल को नुकसा

.

एक नए वेदर सिस्टम का असर बूंदी जिले में देखा जा रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। रविवार शाम को बूंदी, लाखेरी, इंदरगढ़, नैनवां, रायथल और हिंडोली में हल्की बरसात शुरू हुई, जो रात भर जारी रही। सोमवार सुबह बारिश के प्रभाव से तापमान में कमी दर्ज की गई।

बीते 24 घंटों में नैनवां में 62 एमएम, हिंडोली में 40 एमएम, बूंदी में 23 एमएम, रायथल में 27 एमएम और इंदरगढ़ में 13 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। यह बारिश सरसों की बुवाई में लगे किसानों के लिए राहत लेकर आई है। किसान बुवाई के बाद सिंचाई के लिए पानी का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में हुई इस बारिश से उन्हें काफी मदद मिली है।

हालांकि, बारिश ने सोयाबीन की कटाई को प्रभावित किया है। पहले ही अत्यधिक बारिश से फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। अब किसान बची हुई फसल को समेटने में लगे थे, ऐसे में इस बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading