☜ Click Here to Star Rating


जिला परिषद में समस्या लेकर पहुंचे लोगों के सामने आयुक्त दिलीप माथुर सिगरेट पीते रहे। जैसे ही वीडियो बनते देखा तो हाथ पीछे कर दिया। इसके बाद लोगों से उनकी समस्या सुनते रहे।

.

इसका वीडियो सोमवार को सामने आया। इसके बाद जालोर जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप गवांडे ने कार्रवाई करने की बात कही है।

इधर, भास्कर ने नगर परिषद् आयुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया।

मामला जालोर नगर परिषद का है। वीडियो 1 अक्टूबर का बताया जा रहा है।

पहले तस्वीरों में देखिए पूरा मामला…

तस्वीर, आयुक्त दिलीप माथुर की है। लोग उनके पास समस्या लेकर पहुंचे तो वे उनके बीच खड़े धुआं उड़ाते रहे।

तस्वीर, आयुक्त दिलीप माथुर की है। लोग उनके पास समस्या लेकर पहुंचे तो वे उनके बीच खड़े धुआं उड़ाते रहे।

इसके बाद हाथ पीछे किया और उनकी समस्या सुनते रहे।

इसके बाद हाथ पीछे किया और उनकी समस्या सुनते रहे।

इसके बाद लोगों ने भड़क कर कहा कि रास्ते जाम कर देंगे तो सिगरेट फेंकी और समझाइश में जुट गए।

इसके बाद लोगों ने भड़क कर कहा कि रास्ते जाम कर देंगे तो सिगरेट फेंकी और समझाइश में जुट गए।

1 अक्टूबर को पहुंचे थे शहरवासी

जानकारी के अनुसार, शहर में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब तक गलियों में पानी भरा है। ऐसे में, शहरवासी समाधान की मांग को लेकर 1 अक्टूबर को जालोर नगर परिषद और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे।

शहरवासी पहले कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे को ज्ञापन देने गए। यहां ज्ञापन देने के बाद नगर परिषद पहुंचे थे। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों के अनुसार, आयुक्त दिलीप माथुर जिला परिषद के परिसर में भी सिगरेट पीते हुए घूम रहे थे।

उन्हें देख कर शहरवासी उनके पास पहुंचे और समाधान की मांग की। इस दौरान उनकी समस्या सुनते हुए माथुर सिगरेट का कश लेते रहे। जैसे ही उनकी नजर कैमरा पर पड़ी, उन्होंने हाथ पीछे कर लिया।

कलेक्टर बोले- करेंगे कार्रवाई

इस दौरान परिषद में आए लोगों ने कहा- अगर कल तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कल शहर के रास्ते जाम कर देंगे।

इस पर आयुक्त ने विश्वास दिलाया कि कल से सड़कों की रिपेयरिंग शुरू कर देंगे।

इधर जब ये शिकायत जिला कलेक्टर गवांडे के पास पहुंची तो उन्होंने कहा- मेरे पास आज ही वीडियो आया है। इसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading