हेल्दी स्माइल्स ग्रुप और यूनिक ड्रीम बिल्डर्स की ओर से म्यूजिकल कॉन्सर्ट ‘गोल्डन एरा ऑफ इंडियन सिनेमा’ का 12वां संस्करण आयोजित किया गया।
बिड़ला ऑडिटोरियम सुर और संगीत से सराबोर हो उठा, जब हेल्दी स्माइल्स ग्रुप और यूनिक ड्रीम बिल्डर्स की ओर से म्यूजिकल कॉन्सर्ट ‘गोल्डन एरा ऑफ इंडियन सिनेमा’ का 12वां संस्करण आयोजित किया गया।
करीब ढाई घंटे चले इस संगीतमय सफर में शहर के नामी कलाकारों ने बॉलीवुड के स्वर्णिम दौर के सदाबहार नगमे पेश कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। डॉ. समीर शर्मा सैम ने दिल लेना है खेल दिलदार का, महबूबा महबूबा और बचके रहना रे बाबा जैसे गीतों से महफिल में रंग भर दिए।

डॉ. समीर शर्मा सैम ने दिल लेना है खेल दिलदार का, महबूबा महबूबा और बचके रहना रे बाबा जैसे गीतों से महफिल में रंग भर दिए।
कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा, ओ.पी. अग्रवाल, बलविंदर सिंह ठक्कर और अजीत सिंह ठक्कर ने किया। कॉन्सर्ट की शुरुआत मिताली वर्मा के आ जाने जा से हुई। इसके बाद कमल प्रकाश सक्सेना ने ए गुलबदन, निकिता बंसल ने मेरे नसीब में तू है कि नहीं गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं गीतिका चतुर्वेदी ने लता मंगेशकर के सुपरहिट गानों का मेडले पेश किया। डॉ. जितेंद्र सिंह मक्कर ने इक हंसी शाम और ऋचा खोड़ा ने दम मारो दम समेत सोलो और डुएट प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रखा।
शो आयोजक डॉ. बलविंदर सिंह ठक्कर ने बताया कि यह कॉन्सर्ट हर साल जयपुर के संगीत प्रेमियों को बॉलीवुड के स्वर्णिम युग का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है। इस बार भी कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को पुराने दौर की याद दिला दी। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ओ.पी. अग्रवाल (चेयरमैन, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी) और विश्वप्रसिद्ध गजल गायक हुसैन बंधु की मौजूदगी ने शाम को और भी खास बना दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments