☜ Click Here to Star Rating


मिनी सचिवालय के मुख्य गेट पर खड़ी भीड़।

अलवर मिनी सचिवालय को 6 महीने में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को फिर से प्रशासन के पास मेल आया कि मिनी सचिवालय को 8 सितंबर को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसी तरह 15 अप्रैल व 14 मई को धमकी भरी मेल आया था। हालांकि उस समय कुछ संदिग्ध नहीं मिल

.

मिनी सचिवालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया। आमजन को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।

मिनी सचिवालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया। आमजन को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।

14 मई को सुबह करीब 10 बजे के आस-पास प्रशासन को मेल मिला, जिसमें लिखा था- मिनी सचिवालय में अमोनियम नाइट्रेट फास्फेट लगा दिया है। दोपहर 2 बजे से पहले विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा। एक महीने पहले 15 अप्रैल को भी मिनी सचिवालय में RDX इंस्टॉल करने की धमकी दी थी। हालांकि दोनों बार मिनी सचिवालय परिसर की जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला लेकिन प्रशासन में हड़कंप मंचा रहा। अब तीसरी बार भी उसी तरह मिनी सचिवालय को उड़ाने की धमकी का मेल आया है। उसके बाद कलेक्टर-एसपी सहित पूरा स्टाफ बाहर हो गया। आमजन को अंदर जाने से रोक दिया। मुख्य गेट बंद कर दिया गया।

15 अप्रैल को भी धमकी भरा मेल मिला था

15 अप्रैल को देश के साउथ से अनजान मेल आया था। जिसमें लिखा था- कलेक्ट्रेट में RDX इंस्टॉल कर दिया है। मिनी सचिवालय को दोपहर 2 बजे तक बम से उड़ा दिया जाएगा। तब जयपुर से बम स्क्वायड टीम भी पहंची थी। लेकिन उस समय भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला था। उसके बाद अब 14 मई को सुबह 10 बजे के आसपास इसी तरह का मेल आया था।

पुराने मेल की जांच नहीं हो सकी

प्रशासन की ओर से पुराने मेल की जांच पूरी नहीं हो सकी है। असल में यह पता नहीं चल सका कि मेल कहां से आया। उसके बाद अब दुबारा मेल भेज दिया गया। प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि पहले जैसा मेल है। इसलिए उसी व्यक्ति की कारस्तानी है। पहले प्रशासन ने मुकदमा भी दर्ज कराया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading