![]()
उदयपुर के फलासिया में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए मौका पर्चा तैयार किया।
उदयपुर जिले के फलासिया कस्बे में गुरुवार शाम दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। हत्या का घटना स्थल पुलिस थाने से करीब 100 मीटर दूरी पर ही है।
आज शाम करीब साढ़े पांच बजे फलासिया थाने से 100 मीटर की दूरी पर ही दो बाइक पर सवार होकर बदमाश आए। उन्होंने वहां पर पाटिया निवासी दीपक डामोर (18) पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और उसके बाद आरोपी दोनों बाइक मौके पर ही छोड़ फरार हो गए।
इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर और FSL टीम को बुलाने के लिए संदेश कराया। पुलिस ने बाइक के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक दीपक का शव मोर्चरी में रखवा परिजनों के सूचना दी।
इनपुट : दुष्यंत पूर्बिया, ओगणा
खबर अपडेट की जा रही है…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments