![]()
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ को लेकर कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि भारत और राजस्थान के उद्योग केवल एक मार्केट पर निर्भर नहीं हैं। हमको यह बात समझनी चाहिए।
हमारे पास अनेकों मार्केट हैं। हमारे पास यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और चाइना भी हैं। भारत बहुत मजबूत स्थिति में है। इस बात को देशवासी और दुनिया के अन्य देश भी जानते हैं।
उन्होने कहा कि भारत सरकार देश के किसान, ट्रेडर्स, मैन्यूफेक्चर्स का ध्यान रख रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय डिप्लोमेसी में ट्रेड वार साधारण बात उन्होने ट्रेड वार को लेकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय राजनीति और डिप्लोमेसी के अंदर यह साधारण बातें है। भारत पूरी तरह से सक्षम है, अभी ट्रेड टॉक्स चल रही हैं। आज एक घोषणा हुई हैं, कल दूसरी घोषणा हो जाए, कुछ भी संभव हैं।
पीएम मोदी के चायना दौरे को लेकर मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इंटरनेशनल डिप्लोमेसी डायनेमिक हैं, जो हर क्षण बदल सकती हैं। इसे लेकर लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री काम कर रहे हैं। आज दुनिया के देशों में भारत की स्थिति महत्वपूर्ण और मजबूत हैं।
पेट पर कपड़ा बांधकर भूखा रहना जानते है वहीं, ट्रेड वार को लेकर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि यह 140 करोड़ लोगों का भारत हैं। हम नवरात्रा में 9 दिन पेट पर कपड़ा बांधकर भूखा रहना जानते हैं। लेकिन भारत के स्वाभिमान को नहीं छोड़ते हैं।
ट्रंप भूल गया है कि यह वो भारत है, जिसने पूरे विश्व को संदेश देने का काम किया हैं। मुझे विश्वास है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बड़ी से बड़ी चुनौती से भी हम निकलेंगे और इस विषय पर भी भारत आगे निकलकर विश्व के सामने आएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments