कार्रवाई के बाद मौजूद तीनों आरोपी
जालोर में कार्यालय उपखण्ड अधिकारी आहोर का रीडर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), होमगार्ड एवं एक प्राइवेट व्यक्ति 25,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।
जयपुर, ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जालोर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आहोर एसडीएम कार्यालय के रीडर विरेन्द्र कुमार नाग,एसडीएम कार्यालय में कार्यरत होमगार्ड जगदीश सिंह जालोर व दिनेश (प्राईवेट व्यक्ति) को 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

रीडर विरेन्द्र कुमार नाग
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए. सी.बी. जालोर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से आरोपी विरेन्द्र कुमार नाग रीडर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी आहोर जिला जालोर द्वारा परिवादी के उपखण्ड कार्यालय में विचाराधीन अपील में विपक्षीगण को नोटिस जारी करने की एवज में 1,00,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर जोधपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के द्वारा आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपीगण विरेन्द्र कुमार नाग रीडर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी आहोर जिला जालोर द्वारा परिवादी से 25,000 रूपये प्राप्त कर कार्यालय में कार्यरत जगदीश सिंह होमगार्ड को दिये जिसने उक्त रिश्वत राशि दिनेश कुमार (प्राइवेट व्यक्ति) जो कार्यालय के बाहर नाश्ता का केबिन संचालित करता है उसको पकड़ाये, उक्त रिश्वत राशि पच्चीस हजार रूपये बरामद कर उपरोक्त तीनों आरोपीगण को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

एसीबी टीम की कार्रवाई की सूचना के बाद एसडीएम ऑफिस के बाहर मौजूद भीड़
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments