![]()
डीग मे ट्रेलर की टक्कर से नगर परिषद कर्मचारी की मौत।
डीग नगर रोड पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में नगर परिषद के फायरमैन भगत सिंह (35) की मौत हो गई। उन्हें एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। भगत सिंह नरायणा गांव के निवासी थे और शाम को अपने गांव लौट रहे थे।
हादसा नरायणा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ, जब अलवर की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर ने शाम करीब 6 बजे उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भगत सिंह सड़क किनारे बेहोश पड़े मिले।
ग्रामीणों ने उन्हें देखा और एम्बुलेंस से डीग अस्पताल पहुंचाया। डीग अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर भरतपुर रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर उनके शव को वापस डीग लाकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है। गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि भगत सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जो उनकी मौत का कारण बनीं।
भगत सिंह वर्ष 2013 से डीग नगर परिषद में फायरमैन के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में 10 और 8 साल के दो बेटे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments