आरोपी सम्मोहित कर और लॉटरी में पैसे जीतने के नाम पर करते थे ठगी।
भरतपुर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने सम्मोहित कर झांसे में लेकर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लॉटरी खिलाने के नाम पर ठगी करते थे। जब लोग पैसे हारने लग जाते तो, वह अपने कीमती सोने के आभूषण दाव पर लगाते और आरोपी उन्हें झांसे लेकर फरा
पर्चियों से पैसे जितने के नाम पर करते थे ठगी
सीओ पंकज यादव ने बताया की मथुरा गेट थाना पुलिस ने एक गैंग को पकड़ा है। यह गैंग लोगों को सम्मोहित कर और झांसा देकर लोगों से ठगी करती थी। इस गैंग के 4 लोग 2 बाइक से आते थे और, सड़क पर आने जाने लोगों से बात कर उनके कीमती आभूषण और पैसे ठगती थी। आरोपी लोगों को पर्चियां दिखाकर लॉटरी जीतने का झांसा देते थे। लोग इनके झांसे में आकर शुरू में पैसे लगाते थे। आरोपी उन पैसों को डबल या तीन गुना तक कर देते थे।
लोग सोने के आभूषण लगाते थे दांव पर
उसके बाद जब लोग हारने लगते थे तो, वह अपनी सोने की चैन और अंगूठी सहित कीमती आभूषण दाव पर लगाते थे। यह उन्हें ठग कर फरार हो जाते थे। यह पांच लोगो इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मथुरा गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ 3 मुक़दमे दर्ज हैं। कोतवाली और सेवर थाने में 1-1 मुकदमा दर्ज है।

तीनों आरोपी आगरा जिले के शाहगंज के रहने वाले हैं।
आरोपियों से सोने का कोई आभूषण बरामद नहीं हुआ
इस कार्रवाई से ठगी पर प्रभावी अंकुश लगेगा। तीनों आरोपी आगरा में शाहगंज के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश में भी आरोपियों के खिलाफ कई मुक़दमे दर्ज हैं। आरोपियों से अभी तक कोई आभूषण बरामद नहीं हुआ है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से 1 कट्टा और 1 कारतूस बरामद किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments