![]()
मुंबई की कुरार थाना पुलिस 2 दिन से डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों पर छापेमारी कर रही है।
मुंबई की कुरार थाना पुलिस 2 दिन से डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारियों के यहां छापेमारी कर रही है। मुंबई पुलिस की ये कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। वहीं, सर्राफा व्यापारी इस कार्रवाई से डरे हुए हैं।
मुंबई पुलिस ने सागवाड़ा के एक सर्राफा व्यापारी को एमपी के इंदौर से पकड़कर लेकर आई है। 5 साल पुराने ज्वेलरी खरीद ओर बेचने के साथ ही लेनदेन के मामले को लेकर मुंबई पुलिस छानबीन कर रही है।
सागवाड़ा के डीएसपी ने बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई कुरार थाना की पुलिस सोमवार से आई है। वे सागवाड़ा के एक ज्वेलरी व्यापारी वैभव पवन गांधी को अपने साथ पकड़कर लाई है। वहीं, सागवाड़ा के ज्वेलरी व्यापारियों से पूछताछ कर रही है।
डीएसपी ने उससे ज्यादा कोई जानकारी उनके पास नहीं होने की जानकारी दी, लेकिन बताया जा रहा है कि वैभव पवन गांधी ने 2020- 21 में मुंबई के सोने कारोबारियों से करीब 4 किलो के सोने के जेवर खरीदे।
इसके बाद उन सोने के जेवर को लाकर सागवाड़ा में करीब 5 सर्राफा व्यापारियों को सस्ते दामों पर बेच दिया। ये पूरा लेनदेन बिना किसी जीएसटी ओर बिलिंग के हुआ। जिन व्यापारियों से सोने के जेवर खरीदे गए उसकी राशि नहीं चुकाई और रुपए की हेराफेरी की। इस पर मुंबई में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
महाराष्ट्र पुलिस लंबे समय से जेवर खरीदार वैभव गांधी की तलाश कर रही थी। मुंबई पुलिस ने उसे एमपी के इंदौर में एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे सागवाड़ा थाने लाकर स्थानीय कारोबारियों से जुड़े लेन-देन की पड़ताल की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments