☜ Click Here to Star Rating



राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक जोधुपर की एक निजी होटल में आयोजित हुई।

डीआरडीओ में कार्यरत डिफेंस लेबोरेट्री इम्प्लाईज यूनियन, रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर की ओर से 18-19 अगस्त को गोडावण पैलेस में भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्री

.

बैठक की अध्यक्षता भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मारुति पंवार ने की। इस अवसर पर एम. पी. सिंह, मारुति पंवार, श्रीराम बाटवे, मुकेश सिंह व रबीन्द्र मिश्रा ने भगवान विश्वकर्मा, भारत माता व राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगडी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरे भारतवर्ष से लगभग 35 प्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।

बैठक में 8वें केन्द्रीय वेतन आयोग के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें फिक्स्ड टर्म प्रमोशन, केन्द्रीय कर्मियों को न्यूनतम 25 लाख रुपये का बीमा, ओपीएस की बहाली व न्यूनतम वेतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधियों ने यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) को लेकर कर्मचारियों के रोष की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपीएस में 25 वर्ष से कम सेवा देने वाले कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। वीआरएस लेने वाले कर्मचारियों को 60 वर्ष पूर्ण होने पर ही पेंशन देना गलत नीति है। महामंत्री रबीन्द्र कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि यूपीएस की सभी कमियों से केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह को अवगत कराया गया है, जिन्होंने जल्द ही इन कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया है।

बैठक में कैशलेस मेडिकल सुविधा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्रालय द्वारा कैशलेस मेडिकल सुविधा का आदेश जारी किए जाने के बावजूद कर्मचारियों को अभी तक यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रतिनिधियों से कहा गया कि वे अपने विभाग प्रमुखों से मिलकर कर्मचारियों को यह सुविधा दिलाने का प्रयास करें।

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ डिफेंस लेबोरेट्री इम्प्लाईज यूनियन के कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। देशभर से आए पदाधिकारियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।

बैठक में नारायण सिंह (उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश), कुम्भ सिंह, तेजपाल, पंकज जांगिड, देव दर्शन, राजेन्द्र सिंह चौहान, सुआलाल अग्रवाल, महेश कौल, गजेन्द्र प्रताप सिंह, हरनाथ सिंह राजावत, भंवर लाल, राम सिंह, लाला राम, सुरेन्द्र कुमार डगला, गिरधर परिहार, भवानी सिंह, गजेन्द्र सिंह, विवेक शाह, मोहित, राजेन्द्र मीणा, रणवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह ईंदा, गीता देवी, दुर्गा सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading