![]()
प्रतापगढ़ में सरकारी धन के गबन के एक मामले में पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भूपेश पाटीदार पर ग्राम पंचायत सामली पठार में विकास कार्यों के नाम पर करीब 70 लाख रुपए का गबन करने का आरोप है।
सामली पठार के वर्तमान सरपंच दिलीप मीणा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपनी एसएसओ आईडी का दुरुपयोग करके ई-पंचायत पोर्टल पर फर्जी तरीके से भुगतान किया। उसने फर्जी फर्मों के नाम पर बिना सामग्री की आपूर्ति के भुगतान किया। साथ ही पंचायत क्षेत्र से बाहर के लोगों को मस्टरोल में भुगतान करने का भी आरोप है।
मामला पहले थाना देवगढ़ में दर्ज किया गया। बाद में अनुसंधान के लिए धमोत्तर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह और वृताधिकारी छोटीसादड़ी गजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में धमोत्तर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। यह जानकारी एसपी कार्यालय से मंगलवार दोपहर 3:30 बजे दी गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments