☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर के रामदेवरा में इन दिनों भादवा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इन सबके बीच श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। कुछ लोग ग्राम पंचायत के टेंडर का हवाला देकर कस्बे के एंट्री पॉइंट पर श्रद्धालुओं से 100 रुपए क

.

सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने अवैध वसूली को लेकर सवाल उठाए हैं। सांसद ने सोशल मीडिया पर लिखा- देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर यहां पहुंचते हैं। इतनी दूर अपनी आस्था लेकर आने वाले यात्रियों के साथ ऐसा सलूक बिल्कुल बर्दाश्त योग्य नहीं है।

उन्होंने लिखा- श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि उनकी आस्था, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ने मामले पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

जातरुओं ने पार्किंग के नाम पर वसूली के वीडियो बनाए और शेयर किए।

जातरुओं ने पार्किंग के नाम पर वसूली के वीडियो बनाए और शेयर किए।

पार्किंग के नाम पर वसूली के आरोप दरअसल, रामदेवरा कस्बे में बाबा रामदेव के मंदिर में इन दिनों देशभर से जातरुओं के आने का सिलसिला जारी है। इन सबके बीच कस्बे में घुसने से पहले ही कुछ लोगों द्वारा पार्किंग के नाम से लोगों से 100 रुपए की वसूली के वीडियो सामने आए हैं।

रामदेवरा आने वाले लोग वीडियो बनाकर इस तरह की वसूली का विरोध भी करते नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर सांसद ने सवाल उठाए हैं, वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी संज्ञान लिया है।

जज ने संज्ञान लेकर प्रशासन से मांगी रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ADJ किशोर कुमार तालेपा ने बताया- इस तरह के वीडियो को लेकर संज्ञान लिया गया है। पूरे मामले को लेकर जैसलमेर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। इस तरह की घटनाओं से जातरुओं की सुरक्षा को लेकर क्या बंदोबस्त किए गए हैं, इसकी भी जानकारी मांगी गई है।

सांसद ने जातरुओं के वीडियो पोस्ट कर प्रशासन को निर्देश दिए।

सांसद ने जातरुओं के वीडियो पोस्ट कर प्रशासन को निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं से ऐसा सलूक बर्दाश्त योग्य नहीं सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने इस तरह की घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा- पिछले दो-तीन दिनों से पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े आस्था केंद्र रामदेवरा से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें श्रद्धालुओं से पार्किंग पर्ची दिखाकर एंट्री फीस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। गांव की सीमा पर श्रद्धालुओं से इस तरह का उलझाव और व्यवहार निंदनीय है।

रामदेवरा केवल इस क्षेत्र का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत की आस्था का केंद्र है। गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे दूर-दराज राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर यहां पहुंचते हैं। इतनी दूर अपनी आस्था लेकर आने वाले यात्रियों के साथ ऐसा सलूक बिल्कुल बर्दाश्त योग्य नहीं है।

सांसद ने लिखा- हमारी परंपरा सेवा और मान-मनुहार की रही है, जिसका गौरव गान पूरे देश में होता है। इस प्रकार की गतिविधियां न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं बल्कि इस पावन परंपरा को भी आहत करती हैं। मैंने सक्षम स्तर के अधिकारियों और जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे से फोन पर बात कर ऐसे कृत्य करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों, लपकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।

अब फोटोज के जरिए समझिए पूरा मामला…

जिन एंट्री पॉइंट पर पार्किंग के नाम से वसूली हो रही है, वहां पर पुलिस की भी मौजूदगी है।

जिन एंट्री पॉइंट पर पार्किंग के नाम से वसूली हो रही है, वहां पर पुलिस की भी मौजूदगी है।

युवक हाथों में पार्किंग की पर्चियां लेकर गाड़ी रुकवाते हैं और वसूली करते हैं।

युवक हाथों में पार्किंग की पर्चियां लेकर गाड़ी रुकवाते हैं और वसूली करते हैं।

रामदेवरा में प्रवेश करने वाले सभी बाहरी वाहनों की पार्किंग के नाम से पर्चियां काटी जाती है।

रामदेवरा में प्रवेश करने वाले सभी बाहरी वाहनों की पार्किंग के नाम से पर्चियां काटी जाती है।

SDM बोले- VDO को कार्रवाई के दिए आदेश पोकरण SDM लाखाराम ने बताया- पार्किंग ऐच्छिक है और यदि जबरदस्ती कोई इस तरह की हरकत कर रहा है तो इसके लिए ग्राम पंचायत रामदेवरा को पाबंद किया गया है। विकास अधिकारी को आदेश दिए गए हैं कि यदि इस तरह की हरकत करता कोई पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई करें।

BDO बोले- कोई गलत कर रहा है तो कार्रवाई करेंगे पंचायत समिति सांकड़ा के BDO हनुमान बेनीवाल का कहना है- एंट्री शुल्क नहीं पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। 5 जगहों पर पार्किंग स्थल दिया गया है। अगर कोई गलत कर रहा है तो कार्रवाई करेंगे। मुख्य पार्किंग स्थल थाने के पास है। अगर कोई गलत कर रहा है तो हम निरीक्षण कर रहे हैं और अनाधिकृत तौर पर कोई एंट्री शुल्क लेते पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे।

साढ़े 72 लाख में हुआ था पार्किंग का ठेका गौरतलब है कि रामदेवरा ग्राम ने हर साल की तरह इस साल भी रामदेवरा मेले के दौरान पार्किंग का ठेका नीलामी के जरिए निकाला था। इस ठेके को 25 जुलाई को जयपाल सिंह/दुर्ग सिंह एंड पार्टी ने 72 लाख 50 हजार रुपए में लिया था। इसमें 6 अगस्त से 3 सितंबर तक पार्किंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके तहत बड़ी गाड़ियों व बसों आदि का पार्किंग शुल्क 150 रुपए, छोटी बसों का 120 रुपए, कार-जीप आदि का 100 रुपए और स्कूटर-बाइक का 20 रुपए पार्किंग शुल्क तय किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading