पाली जिले के नाडोल में आयोजित राजपुरोहित महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में मौजूद महासभा से जुड़े पदाधिकारी।
राजपुरोहित महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक पाली जिले के नाडोल स्थित आशापुरा पाट स्थान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश भर से महासभा से जुड़े लोग पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने संगठित समाज का आह्वान करते ह

पाली जिले के नाडोल में आयोजित राजपुरोहित महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते वक्ता।
सदस्यता अभियान चलाएंगे
बैठक में संगठन के हित में प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान चलाने, मंडल स्तर से ही प्रदेश प्रतिनिधियों, जिला और मंडल कार्यकारिणी सदस्य चयन किए जाने,संगठन का विकेंद्रीकरण करने,संगठन की जागरूकता के लिए महासभा की मासिक बैठकें और त्रैमासिक कार्यशालाएं आयोजित कर जिला सम्मेलन आयोजित करने, वर्ष 2025 के अंत तक सदस्यता अभियान के तीन चरण चलाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय सर्व सम्मति से पारित किए गए।
कार्यक्रम में महिलाओं को आगे आने का आह्वान
इससे पहले कार्यक्रम के शुरू में दिव्य संत खेताराम महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह नाडोल ने की। प्रदेश संगठन महामंत्री रतन सिंह चंडावल ने प्रदेश में चल रही संगठन गतिविधियों की जानकारी दी। सदस्यता अभियान समिति के प्रभारी एडवोकेट घीसूसिंह रूपावास ने प्रथम चरण सदस्यता अभियान के प्रगति की जानकारी दी। कपिल सिंह राजगुरु पटाऊं ने संगठन समन्वय,अनुशासन पर जोर दिया। वरिष्ठ नेता सुमित्रा कंवर ढारियां ने महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया। महिला जिलाध्यक्ष शोभा कंवर बोया ने महिला सशक्तिकरण पर बात की।
अतिथि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शैतान सिंह खैरवा ने कहा कि मजबूत संगठन का निर्माण समय की मांग है। समाजसेवी यशपाल सिंह शिवतलाव ने संगठन हित में सहयोग का भरोसा दिलाया। उपाध्यक्ष जबर सिंह थोब ने महासभा की कार्यशालाओं के शिविर का सुझाव प्रस्तावित किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सरपंच फूल कंवर,नाडोल महिला अध्यक्ष गीता कंवर, जिला प्रभारी किशोर सिंह ठाकुरवास, देसूरी महिला ब्लॉक अध्यक्ष शोभा कंवर ढालोप, सुरेश वाटेरा, बाबू लाल किवरली सिरोही, मोहन सिंह नाडोल, प्रेम सिंह नंदवान, जेठू सिंह राजसमंद, बाबू सिंह सांगावास, भवानी सिंह केकड़ी, कुलदीप सिंह भीलवाड़ा, मुकुंद सिंह झुंझुनूं, मनोहर सिंह जवाली, एडवोकेट खेत सिंह चाड़वास, देवी सिंह कानोड़, महिपाल सिंह नाडोल, राजू सिंह कानोड़िया सहित सैकड़ों समाजबंधु मौजूद रहे।
बैठक का संचालन नाडोल मंडल अध्यक्ष मास्टर भोपाल सिंह ने किया। अंत में नाडोल महिला मंडल अध्यक्ष गीता कंवर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रदेश स्तरीय बैठक में राजस्थान के कोने-कोने से प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, महिला ओर युवा महासभा जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments