![]()
मनचले की पैदल परेड करवाती सदर थाना पुलिस
भीलवाड़ा में एक कॉलेज स्टूडेंट को छेड़ना मनचले को उस समय भारी पड़ गया जब पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया और इसकी कॉलेज क्षेत्र में परेड करवाई। इस दौरान दूसरे स्टूडेंट्स ने पुलिस के इस प्रयास की तारीफ की।
छात्रा ने दी थी शिकायत
मामला शहर के सदर थाना क्षेत्र का है, सदर थाना प्रभारी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र में पढ़ने वाली एक कॉलेज स्टूडेंट थाने में रिपोर्ट दी थी जिसमे उसने बताया की एक युवक उसे आए दिन परेशान करता है, कॉलेज आने जाने के दौरान उसका पीछा करता है और लगातार उसे पर कमेंट पास करता है।
उसी कैम्पस में कराई पैदल परेड
इस शिकायत पर मामला दर्ज कर रविवार शाम इस युवक को गिरफ्तार कर लिया था।आज इस युवक को कॉलेज कैंपस में मौका दिखवाने के लिए लेकर गए थे, इस दौरान इसकी जोधडास चौराहे से सुखाड़िया सर्कल तक पैदल परेड करवाई है।विश्नोई ने बताया कि पुलिस का मकसद साफ है अपराधियों में भय कायम हो और आमजन में विश्वास बने।इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलेज के स्टूडेंट्स ने इस की पैदल परेड को देख पुलिस के इस प्रयास की सराहना की
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments