![]()
बीकानेर पुलिस ने अवैध पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन के मामले में कार्रवाई की है। 7 अगस्त 2025 को भारत माला एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पांचू के पास नाकाबंदी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार (25), सुनिल कुमार (30) और दलीप कुमार (30) के रूप में हुई है। तीनों श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुरा थाना क्षेत्र के गोमावाली गांव के निवासी हैं।
आरोपियों के कब्जे से अवैध पेट्रोलियम पदार्थ से भरे 9 ड्रम जब्त किए गए। पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है।
इस कार्रवाई में महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज हेमंत शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सांदु का मार्गदर्शन मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments