☜ Click Here to Star Rating



रामगंजमंडी में बीड़ मंडी टोल प्लाजा के नजदीक एक निजी रेस्टोरेंट में गुरुवार को कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में झालावाड़ से जयपुर जाते समय प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सुकेत में रुककर शिरकत की।

.

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन, केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी, खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर, रविंद्र त्यागी और महेंद्र राजोरिया भी मौजूद थे। रामगंजमंडी नगर अध्यक्ष पवन कुमार बाबेल, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, हेमंत तिवारी और सुकेत नगर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रउफ भी शामिल रहे।

डोटासरा ने विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन करते हुए सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अबकी बार राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को कोई नहीं रोक सकता।

डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यदि सभी एकजुट होकर संगठन को सक्रिय करें, तो सत्ता तक पहुंचना मुश्किल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार मजबूत है, बस जरूरत है समन्वय और प्रतिबद्धता की। उनके अनुसार पंचायत से लेकर लोकसभा तक जीत कांग्रेस की हो सकती है।

डोटासरा ने नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बाबेल और महेन्द्र राजोरिया की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने कुछ ही दिनों में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करवाया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading