☜ Click Here to Star Rating


राज्य सरकार खैरथल-तिजारा जिले का नाम और मुख्यालय बदलने वाली है। सरकार जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर करने और जिला मुख्यालय भिवाड़ी करने के राजस्व विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। अब इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस पर क

.

विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा- खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर रखने के पीछे सरकार की क्या नीयत है वो तो भगवान ही जाने। इस फैसले का मुकाबला तो जनता करेगी। वहीं किसी और जगह जिला मुख्यालय बनाया जाता है। तो वो गांव में घुस नहीं पाएंगे। मैं जनता के साथ इसका विरोध करूंगा।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- अलवर बाबा भर्तृहरि की तपोभूमि रही केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल तिजारा का नाम बदलने के फैसले कार स्वागत किया है। भूपेंद्र यादव ने एक्स पर लिखा- खैरथल-तिजारा जिले का नाम महान तपस्वी बाबा भर्तृहरि नाथ महाराज के नाम पर रखे जाने के फैसले का मैं स्वागत करता हूं।

भिवाड़ी होगा जिला मुख्यालय बता दें कि खैरथल-तिजारा भी नया जिला बना था। उस वक्त भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग भी उठी थी। अब सरकार ने जिले का नाम बदलने के साथ जिला मुख्यालय भिवाड़ी करके उस मांग को पूरा करने का मैसेज दिया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading