☜ Click Here to Star Rating



पी एम किसान निधि योजना में जिले के ढाई लाख किसानों को 51 करोड़ 56 लाख रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कि गई।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत शनिवार को बनोली सेवापुरी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के किसानों को 20 वीं किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।

.

किसान सम्मान निधि के बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीसी के माध्यम से प्रदेश के किसानों से सीधे जुडे़।

जिले के करीब ढाई लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में भी सीधे 51 करोड़ 56 लाख रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर हुई।

जिला मुख्यालय पर भी इस मौके पर शनिवार को ‘किसान सम्मान उत्सव दिवस’ का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया।

जिले के किसान मौजूद रहे

कार्यक्रम में देवली उनियारा विधायक श्री राजेंद्र गुर्जर, जिला प्रमुख सरोज बंसल, एडीएम रामरतन सौकरिया, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार रविंद्र सिंह यादव, उपखंड अधिकारी टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया, डीआईओ सुशील कुमार अग्रवाल, एसीपी श्याम सुंदर जांगिड़ समेत बड़ी संख्या में जिले के किसान मौजूद रहे।

योजनाओं को धरातल पर उतारा

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 6 हजार रुपए वार्षिक सहायता की 20 वीं किश्त आज देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है।

उन्होंने कहा कि आज देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है। केंद्र व राज्य सरकारें किसान हित की योजनाओं को धरातल पर लागू कर रही है।

बोले- किसानों में उत्सव का माहौल

विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा- इसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन शर्मा भी किसानों की समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रदेश के प्रत्येक पात्र किसान को 3000 रुपए की राशि साल मे सीधे ही उनके खातों में ट्रांसफर कर रहे हैं। इससे निश्चित तौर पर प्रदेश के किसानों में उत्सव का माहौल है और उनके चेहरों पर खुशी आई है।

टोंक जिले में 2.56 लाख किसानों को लाभ

सहकारिता विभाग के अनुसार टोंक जिले के 2 लाख 56 हजार 546 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त के रूप में 51 करोड़ 30 लाख 92 हजार रुपए की राशि जमा की गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading