![]()
बूंदी की लाखेरी पुलिस ने अवैध गतिविधियों और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
बूंदी की लाखेरी पुलिस ने अवैध गतिविधियों और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर पांच बाइक जब्त की है। इस दौरान 1700 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है।
एसपी राजेंद्र मीणा के निर्देश पर पुलिस ने रविवार रात को 10 से 12 बजे तक नाकाबंदी कर कार्रवाई की। लाखेरी एसएचओ सुभाष शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते अवैध गतिविधियों और संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने के लिए यह अभियान चलाया गया।
नाकाबंदी के दौरान 9 वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई। नशे में वाहन चलाने वाले 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनकी बाइक जब्त की गईं।
इससे पहले पुलिस ने कस्बे के प्रमुख बाजारों में गश्त की। इस दौरान दुकानदारों को सतर्क रहने की अपील की गई। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने मेज नदी पुल का भी निरीक्षण किया और भारी वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से निकालने के लिए वाहन चालकों को समझाइश दी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments