दौराई से तारागढ़ निकाली पैदल यात्रा।
अजमेर के निकटवर्ती ग्राम दौराई से तारागढ़ तक पैदल यात्रा का आयोजन शौहदा-ए-कर्बला के चेहलूम के अवसर पर किया गया। यह यात्रा इमाम हुसैन की याद में आयोजित की गई। जो नजफ से कर्बला तक की पैदल यात्रा की याद को ताजा करती है। इस यात्रा में महिलाएं, बच्चे, नौज

महिलाएं, बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग शामिल हुए
यह यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिसमें आशिकान-ए-इमाम हुसैन ने उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। रास्ते में जगह-जगह खाने-पीने और पानी की व्यवस्था की गई थी, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
तारागढ़ पर इमाम हुसैन के रोजे पर एक मजलिस का आयोजन हुआ, जिसे मौलाना हैदर विजनोरी साहब ने संबोधित किया। उनके तकरीर के बाद अलम-ए-मुबारक को बरामद किया गया। इसके पश्चात तारागढ़ पंचायत की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई।
यह पैदल यात्रा न केवल इमाम हुसैन के बलिदान को याद करने का एक माध्यम है, बल्कि यह सामुदायिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है। इस आयोजन में सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ भाग लिया। जिससे सामाजिक समरसता का संदेश भी मिला।
(वीडियो और फोटो- नज़ीर क़ादरी)

महिलाएं भी हुई शामिल।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments