![]()
SI भर्ती परीक्षा मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के PSO हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव की गिरफ्तारी के बाद सीकर पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर रविंद्र सैनी फरार हो गया। अब उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। रविंद्र को SOG ने 6 अगस्त को पूछताछ के लिए नोटिस जारी
SOG अधिकारियों के मुताबिक SI 2021 भर्ती परीक्षा मामले में PSO राजकुमार यादव की गिरफ्तारी हुई। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने बेटे भरत के लिए पेपर खरीदा था। राजकुमार ने यह पेपर कुंदन कुमार से खरीदा था। बाद में यह पेपर SI रविंद्र के पिता (जो दूध बेचने का काम करते हैं)उन्होंने राजकुमार से यह पेपर खरीदा था। यह पेपर राजकुमार ने सतेंद्र को भी बेचा था। सतेंद्र की गिरफ्तारी की बाद ही उसने पूछताछ में सीएम अशोक गहलोत के PSO राजकुमार यादव का नाम लिया था।
राजकुमार यादव और रविंद्र सैनी दोनों को ही SOG ने पूछताछ के लिए बुलाया था। रविंद्र सैनी ने इस बारे में जब राजकुमार यादव को पुछा तो उसने ही रविंद्र को सलाह दी कि फरार हो जाओ। ऐसे में रविंद्र सैनी सीकर में शुक्रवार को पुलिस लाइन से रवानगी करवाकर फरार हो गया। रविंद्र अबतक SOG मुख्यालय में पेश भी नहीं हुआ। जिसका फोन भी लगातार स्विच ऑफ है। अब SOG उसकी तलाश में अलग-अलग जगह दबिश भी दे रही है।
SI भर्ती परीक्षा में झुंझुनू निवासी रविंद्र सैनी ने 156 वीं रैंक हासिल की थी। पिछले करीब 6 महीने से वह सीकर पुलिस में पोस्टेड था। मामले में सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत का कहना है कि रविंद्र सैनी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन से रवानगी करवाई। लेकिन वह अबतक SOG मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश नहीं हुआ। बता दें कि भर्ती परीक्षा में चयनित कुल 13 SI पुलिस लाइन सीकर में पोस्टेड हुए था। हालंकि इन्हे कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments