फिल्मी स्टाइल में हमले का वीडियो भी सामने आया है।
राजसमंद में आज(मंगलवार) दोपहर दिनदहाड़े 5 बदमाशों ने ग्राम पंचायत के प्रशासक के भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच सड़क युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बुरी तरह घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे उदयपुर रेफर किया गया।
घटना नाथद्वारा के लालबाग स्थित शॉपिंग मॉल के बाहर करीब साढ़े 3 बजे हुई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक मुकेश गायरी पुत्र देवीलाल गायरी निवासी गुंजोल पर हमला करते हुए दिखाई दिए। सूचना पर सीआई मोहन सिंह और डीएसपी मय जाब्ता मौके पर पहुंचा और हमलावरों की तलाश में टीम गठित कर तलाश शुरू की।

गंभीर घायल युवक को इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया है।
कल दर्ज करवाया था क्रॉस केस श्रीनाथजी मंदिर पुलिस थाना इंचार्ज मोहन सिंह ने बताया- गुंजोल ग्राम पंचायत के प्रशासक किशन गायरी के भाई मुकेश गायरी के साथ चार-पांच युवकों ने मारपीट की है। वे गाड़ियों में आए थे। घायल और हमलावर दोनों एक ही पक्ष गायरी समाज के है। हालांकि पीड़ित के रिश्तेदार ललित गायरी ने गणेश समेत 8 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
पुलिस के अनुसार- कल(सोमवार) रात में एक बर्थडे पार्टी में दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इस मामले में नाथद्वारा थाने में दोनों पक्षों ने एक- दूसरे के खिलाफ क्रॉस केस भी दर्ज करवाया है। इसके बाद आज आज फिर एक पक्ष ने युवक पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। फिलहाल घायल को उदयपुर रेफर किया गया है।
पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आरोपी बदमाश ‘राजपुरा 007’ गैंग के सदस्य बताए जा रहे है, जो पहले भी अवैध गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments